अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने पर विवाद

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महादेव के भक्तों के लिए गाना 'महाकाल चलो' लेकर आए। निर्माताओं ने 'महाकाल चलो' गाना मंगलवार को रिलीज किया और तुरंत विवादों में घिर गया।

अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने पर विवाद

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महादेव के भक्तों के लिए गाना 'महाकाल चलो' लेकर आए। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति से लबरेज इस गाने में अक्षय ने सिंगर पलाश सेन के साथ जुगलबंदी की है। निर्माताओं ने 'महाकाल चलो' गाना मंगलवार को रिलीज किया और तुरंत विवादों में घिर गया। उज्जैन के पुरोहित संघ ने गाने पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है। संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बयान जारी कर गाने में धर्म का गलत चित्रण किए जाने की बात कही है।

पुरोहित संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा, देखा जाए तो गाना अच्छा है, लेकिन गाने में जो सीन हैं, वे ठीक नहीं हैं। गाने में फिल्म एक्टर शिवलिंग को गले लगा रहे हैं और उन पर पंचामृत अभिषेक किया जा रहा है, जो अनुचित है। साथ ही भस्म भी चढ़ाई जा रही है साफ है कि सिर्फ उज्जैन में महाकाल को भस्म चढ़ाई जाती है, कहीं और नहीं। फिल्म के सेट पर कुछ भी बनाकर सनातन का अपमान करना ठीक नहीं है।

महाकाल को समर्पित इस गाने को अक्षय कुमार ने पलाश सेन और विक्रम मोंट्रोस के साथ मिलकर गाया है। गाने में संगीत विक्रम मोंट्रोस ने दिया है। वहीं, बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। महाकाल चलोगाने का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। गाने में अक्षय का साथ देने वाले सिंगर पलाश सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अक्षय कुमार से मिले सपोर्ट के लिए आभार जता रहे हैं। पलाश ने न सिर्फ अक्षय को बेहतरीन एक्टर, बल्कि शानदार कॉमेडियन भी बताया।