भारतीय मजदूर संघ का नारी शक्ति सम्मेलन

भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर के अंबाबाडी स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में राज्य स्तरीय "नारी शक्ति सम्मेलन" का आयोजन किया गया।

भारतीय मजदूर संघ का नारी शक्ति सम्मेलन

भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर के अंबाबाडी स्थित बालिका आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में राज्य स्तरीय "नारी शक्ति सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज धरती, आकाश, जल सभी क्षेत्रों में अपना डंका बजा रही हैं। महिलाओं को अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाने के लिए राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। 

मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित "नारी शक्ति सम्मेलन" में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

सम्मेलन के प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए संघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष नीता चौबे ने संघ की भूमिका प्रस्तुत की। वहीं, साध्वी सुह्दया दीदी ने कहा कि हिन्दु परिवार भारतीय समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जयपुर ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने समाज के उद्धार में नारी शक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला। 

संघ के प्रचार मंत्री अक्षय कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राष्ट्र सेविका समिति जोधपुर की प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवनदर्शन पर प्रकाश डाला।  मेरठ विश्वविद्यालय में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना प्रिय ने कहा कि भारत में महिलाओं को समाज की रीढ मानते हुए उन्हें परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रूथला द्वारा होली गीत तथा फूलों की होली आयोजित कर आंन्गतुकों को होली के रस से सराबोर किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर तथा जिला मंत्री महेंद्र सैनी ने संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारियों तथा राजस्थान के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।