सीपी जोशी ने फिर की इस्तीफे की पेशकश

चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि उनका इस्तीफा एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत स्वीकार किया जाना चाहिए।

सीपी जोशी ने फिर की इस्तीफे की पेशकश

चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है उन्होंने कहा है कि उनका इस्तीफा एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत स्वीकार किया जाना चाहिए 

सीपी जोशी ने आला कमान से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने की मांग की है जोशी राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गए थे उस चुनाव के बाद ही उन्होंने पार्टी आलाकमान से अपन इस्तीफे की पेशकश की थी मगर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को देखते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी और इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया

अब दोनों चुनाव होने के बाद एक बार फिर सीपी जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उनके इस्तीफे की पेशकश से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। किरोड़ी लाल राजस्थान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उसके बाद से वह भाजपा आलाकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि जोशी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। क्योंकि भाजपा प्रदेश संगठन की कमान सौंपने का नया फॉर्मूला तैयार कर रही है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए किरोड़ीलाल के अलावा मदन राठौड़, प्रभुलाल सैनी और राजेंद्र गहलोत के नामों की भी चर्चा जोर शोर से हो रही है। मदन राठौड़ और गजेंद्र गहलोत राज्यसभा से सांस्द है जबकि प्रभुलाल सैनी बूंदी लोकसभा सीट से सांसद हैं। ये तीनों सांसद ओबीसी वर्ग से हैं।