दिल्ली, मुंबई असुरक्षित शहर

ग्लोबल सेफ्टी रैंकिंग जारी की गई है। इसमें उन देशों के शहरों के नाम दिए गए हैं, जो घूमने के लिहाज से सबसे खतरनाक और सबसे सुरक्षित माने गए हैं। दिल्ली और मुंबई हाई रिस्क डेस्टिनेशन में आते हैं।

दिल्ली, मुंबई असुरक्षित शहर

ग्लोबल सेफ्टी रैंकिंग जारी की गई है। इसमें उन देशों के शहरों के नाम दिए गए हैं, जो घूमने के लिहाज से सबसे खतरनाक और सबसे सुरक्षित माने गए हैं।
जारी हुई रैंकिंग में टॉप शहर जो अपनी सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं, वे हैंसिंगापुर, टोक्यो (जापान) और टोरंटो (कनाडा)। रिस्क लेवल पर सिंगापुर को 100 में से 0 अंक प्राप्त हुए हैं। अपने सुरक्षित वातावरण के कारण पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। सूची में शीर्ष-10 सुरक्षित देशों में सिंगापुर, टोक्यो, (जापान), टोरंटो (कनाडा), सिडनी, (ऑस्ट्रेलिया), ज़्यूरिख, (स्विट्ज़रलैंड), कोपेनहेगन, (डेनमार्क), सियोल, (दक्षिण कोरिया), ओसाका (जापान), मेलबोर्न, (ऑस्ट्रेलिया) और एम्स्टर्डम, (नीदरलैंड)​ को शामिल किया गया है।

वहीं, वेनेजुएला, पाकिस्तान और म्यांमार के शहर सबसे खतरनाक शहरों की सूची में टॉप पर हैं। रिस्क लेवल के लिहाज से वेनेजुएला के कारकास शहर को 100 में से 100 अंक मिले हैं। पाकिस्तान में कराची पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे कम सुरक्षित शहर है, जिसे 100 में से 93.12 अंक मिले हैं और बर्मा में यांगून तीसरे स्थान पर है, जिसक 100 में से 91.67 अंक मिले हैं।

सबसे जोखिम भरे शीर्ष-10 शहरों में कारकास, (वेनेजुएला), कराची, (पाकिस्तान), यांगून (बर्मा), लागोस, (नाइजीरिया), मनीला, (फिलीपींस), ढाका, (बांग्लादेश), बागोटिया (कोलंबिया), काहिरा, (मिस्र), मेक्सिको सिटी, (मेक्सिको) और क्विटो (इक्वाडोर) हैं।

हालांकि भारत का कोई शहर टॉप-10 में नहीं है, लेकिन दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों ने क्राइम रिस्क, हेल्थ रिस्क और इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क चुनौतियों में चिंताजनक वृद्धि का अनुभव किया है, जिस कारण ये शहर हाई रिस्क डेस्टिनेशन में आते हैं।

साल 2024 के लिए फोर्ब्स एडवाइजर कंप्रीहेंशन एनालिसिस की ओर से 7 महत्वपूर्ण सेफ्ट फेक्टर के आधार पर 60 वैश्विक शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। जो है-- ट्रैवल सेफ्टी रिस्क, क्राइम रिस्क, पर्सनल, सिक्योरिटी रिस्क, हेल्थ सिक्योरिटी रिस्क, नेचुरल डिजास्टर सिक्योरिटी रिस्क और डिजिटल सिक्योरिटी रिस्क।