झड़ने लगे बालः धीरेन्द्र शास्त्री की पर्ची डॉक्टर ने खोली
बागेश्वर धाम के नाम से जाने जाने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी बालों के झड़ने की समस्या से अछूते नहीं हैं। हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अशोक ने धीरेंद्र शास्त्री के झड़ते बालों (हेयर फॉल) से जुड़ी समस्या का कारण बताते हुए इसका इलाज भी सुझाया है।
बागेश्वर धाम के नाम से जाने जाने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी बालों के झड़ने की समस्या से अछूते नहीं हैं। सबकी पर्ची खोलने वाले बागेश्वर धाम की एक पर्ची हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अशोक ने भी खोल दी है, जिसमें उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के झड़ते बालों (हेयर फॉल) से जुड़ी समस्या का कारण बताते हुए इसका इलाज भी सुझाया है।
डॉ. अशोक ने बताया कि उनकी निकाली पर्ची के अनुसार सिर के किन-किन हिस्सों में हेयर फॉल की समस्या है। डॉक्टर के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री के क्राउन एरिए में थर्ड लेवल हेयर थिनिंग है, फ्रंट और मिड स्कैल्प में लेवल 2 की थिनिंग है और दोनों एंगल में ए ग्रेड बोल्डनेस है। इसका पैटर्न जेनेटिक है। डॉक्टर ने ये भी बताया कि बागेश्वर धाम बाबा के मिड स्कैल्प में थिनिंग है।
बाबा के बालों के पतलेपन और गंजेपन का कारण बताते हुए डॉक्टर अशोक ने कहा कि धीरेंद्र जी रात में देर से सोते हैं, खाना पानी समय पर नहीं खाते हैं, मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं। ये कुछ अहम कारण हैं जिन्हें डॉ. ने हाइलाइट किया है। डॉक्टर ने उनके लिए इलाज भी बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी पर्ची में इनका ट्रीटमेंट है मिनोक्सिडिल, फिनास्टेराइड का टोपिकल सॉल्यूशन, जो क्राउन एरिया को कवर करेगा, फ्रंटल हेयरलाइन को वहीं रोकेगा। डॉक्टर ने ये उपाय बागेश्वर बाबा के बालों की स्थिति को देखते हुए बताएं हैं।
कारण और इलाज के साथ-साथ डॉक्टर अशोक ने ये भी बताया कि धीरेंद्र शास्त्री को एक अच्छा वेज मल्टीविटामिन भी लेना चाहिए। साथ ही खाना 8 बजे, सोना 10 बजे और मिठाई कम तथा प्रोटीन ज्यादा खाना लेना चाहिए। अगर वो दवाई नहीं लेना चाहते तो पीआरपी जरूर करवाएं। डॉक्टर अशोक ने बताया कि पर्ची के अनुसार धीरेन्द्र शास्त्री के सिर पर दो तरह के बाल हैं, एक मोटा और दूसरा बहुत ही पतला। पतला बाल गिरता है पर दिखता नहीं है, इसलिए बगैर हेयर लॉस के ही डेंसिटी कम होती जा रही है।