भारत से अधिक अमरीका, चीन में डायबिटीज मरीज, पाक में सबसे ज्यादा

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में डायबिटीज की दर सबसे ज्यादा है। इस मामले में भारत की स्थिति पड़ोसी मुल्क ही नहीं, अमरीका और चीन से भी बेहतर है।

भारत से अधिक अमरीका, चीन में डायबिटीज मरीज, पाक में सबसे ज्यादा

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में डायबिटीज की दर सबसे ज्यादा है। इस मामले में भारत की स्थिति पड़ोसी मुल्क ही नहीं, अमरीका और चीन से भी बेहतर है। इस सूची में बांग्लादेश 27वें स्थान पर है। वहीं श्रीलंका 48वें और चीन 57वें नंबर पर है। सूची में भारत का स्थान 64वां है। इस रिपोर्ट में 20 से 79 साल के शामिल लोगों की टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज की दर बताई गई है।
सूची के अनुसार पाकिस्तान में डायबिटीज की दर 30.8 फीसदी है। इस दर के साथ पाकिस्तान दुनिया में नंबर एक पर है। वहीं बांग्लादेश में डायबिटीज दर 14.2%, अमेरिका में 10.7% और चीन में यह दर 10.6% है। 9.6% की दर के साथ भारत 64वें स्थान पर है। इस सूची में सबसे नीचे नाइजीरिया है। नाइजीरिया में डायबिटीज दर केवल 3.6% है। मतलब, इस देश में डायबिटीज के मरीज काफी कम हैं। इसके बाद केन्या (4%) और इथोपिया (5%) का नाम है। इस लिस्ट में रूस 153वें स्थान पर है। रूस में डायबिटीज दर 5.6% है।

भारत समेत दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे कंट्रोल करने या खत्म करने के लिए इसके मरीज दवाई और दूसरी चीजों का सहारा ले रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार डायबिटीज होने पर मरीज का मासिक खर्च 30 से 40 फीसदी बढ़ जाता है। इससे लोगों को घर के दूसरे खर्च में कटौती करनी पड़ रही है।