दिशा पाटनी के घर फायरिंग का 5वां आरोपी भी धरा गया

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बरेली पुलिस ने 5वें आरोपी, रामनिवास को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू निवासी बेडकला, थाना जैतारण, जनपद ब्यावर (राजस्थान) की रहने वाला है।

दिशा पाटनी के घर फायरिंग का 5वां आरोपी भी धरा गया

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बरेली पुलिस ने 5वें आरोपी, रामनिवास को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में गोली लगने से 19 वर्षीय आरोपी घायल हो गया। रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू निवासी बेडकला, थाना जैतारण, जनपद ब्यावर (राजस्थान) की रहने वाला है। उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 4 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में एक और आरोपी अनिल को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, 4 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं।

दिशा पाटनी के फायरिंग मामले में कुल पांच आरोपी थे। हरियाणा, दिल्ली और यूपी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में रविंद्र और अरुण  मारे गए। इसके बाद दो नाबालिग आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। अब पांचवें आरोपी रामनिवास को बरेली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है।

यह मुठभेड़ बिहारीपुर नदी पुल के पास, शाही थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट वाली एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी में कथित रूप से शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया था। यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और हरियाणा एसटीएफ के एक संयुक्त अभियान के तहत हुई थी।

यह मामला 12 सितंबर का है, जब बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर पर तड़के करीब 3.45 बजे गोलीबारी हुई थी उस समय अभिनेत्री के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू घर पर मौजूद थीं इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था