विदेशी महिला से रेप के आरोपी वकील को लगी गोली !

अमरीका के फ्लोरिडा शहर की रहने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोपी वकील संदिग्ध रूप से गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विदेशी महिला से रेप के आरोपी वकील को लगी गोली !

अमरीका के फ्लोरिडा शहर की रहने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोपी वकील संदिग्ध रूप से गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देवेन्द्र सिंह विश्नोई ने बताया संदिग्ध हालात में दुष्कर्म के आरोपी युवक को गोली लगी है। नसीराबाद सदर थानाप्रभारी को हथियार, गोली लगने के कारण, घटनास्थल से संबंधित तमाम तथ्य पर गहनता से पड़ताल के बाद प्रकरण दर्जकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, दुष्कर्म के मामले में जांच सिकाऊ सीओ को सौंपी गई है।

पड़ताल में सामने आया कि मानवसिंह राठौड़ गुरुवार शाम को नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में अपने दोस्त विक्रमसिंह रावत के फार्म हाउस पर था। हां 12 बोर बंदूक की साफ कर रहा था। सफाई के दौरान गोली चलने से मानवसिंह जख्मी हो गया। उसके दाहिने पैर की जांघ, दाहिने हाथ की दो अंगुलियां, बाजू और सीने पर छर्रे लगे हैं। उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई भर्ती किया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ज्ञात हो कि अमरीकी महिला ने अजमेर के इस वकील पर उसके साथ जयपुर व अजमेर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बूंदी में एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर शादी का झांसा देकर पिछले 4 माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

बूंदी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि फ्लोरिडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने अपनी रिपोर्ट में उसके साथ अप्रेल में जयपुर और गत 3 से 21 जुलाई तक अजमेर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पेशे से वकील मानव सिंह राठौड़ पहले से शादीशुदा है। उसे अजमेर में रहने के दौरान आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला। पीड़िता ने बुधवार को स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से बूंदी के एसपी को परिवाद दिया। एसपी ने परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बूंदी महिला थाने में आरोपी मानवसिंह राठौड़ के खिलाफ जीरोनम्बर मुकदमा दर्जकर मेडिकल करवाया। प्रकरण को अनुसंधान के लिए अजमेर के सिविल लाइन थाने भेज दिया।