बेइज्जती करने को फेमस होटल बना ग्राहकों की पसंद !!

ब्रिटेन के एक होटल का अंदाज पूरी दुनिया से निराला है। इस होटल में कस्टमर्स के साथ गलत बर्ताव किया जाता है और उन्हें खाना भी सर्व किया जाता है तो बेइज्जती के साथ।

बेइज्जती करने को फेमस होटल बना ग्राहकों की पसंद !!

ब्रिटेन के एक होटल का अंदाज पूरी दुनिया से निराला है। इस होटल में कस्टमर्स के साथ गलत बर्ताव किया जाता है और उन्हें खाना भी सर्व किया जाता है तो बेइज्जती के साथ।

आमतौर पर माना जाता है ‘’ग्राहक देवता है और वो हमेशा सही होता है’’, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है कैरेन नाम के इस होटल में। ये होटल कम रेस्तरां चेन अपने ग्राहकों के साथ बदतमीजी करने के लिए फेमस है। कैरेन पहली बार 2021 में ऑस्ट्रेलिया में खोला गया था। यहां के स्टाफ को ग्राहकों के साथ बदतमीजी से पेश आने का आदेश मिला है।

कैरेन के डिनर में जाने वाले लोगों को शर्मिंदा होने और अपमानित होने के साथ-साथ कभी-कभी गाली-गलौज करने के लिए भी तैयार रहना पड़ता है। ये सब इस चेन की लोकप्रियता का हिस्सा माना जाता है। खास बात तो ये है ब्रिटेन के लोग इस अनोखे अनुभव को बेहद पसंद कर रहे हैं।

कैरेन में आने वाले गेस्ट को ऐसे होटल स्टाफ से सामना करना पड़ता है, जो उनकी कोई परवाह नहीं करते। होटल पहुंचते ही आपको स्टाफ की ओर से रूखा और बदतमीजी वाला स्वभाव मिलेगा। होटल के कमरे में पहुंचने पर आपको शायद अंदाजा भी ना हो, आखिर वहां क्या मिल जाए। महमानों को अपने कमरे में आराम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है।

यूट्यूबर एडी हॉल ने एकबार अपने बेटे के साथ इस होटल का अनुभव लिया। उन्होंने इसे अपने चैनल पर अब तक की सबसे क्रेजी रात बताया। जैसे ही वे चेक-इन करने के लिए पहुंचे, उन्हें एक बदतमीज स्टाफ ने अपने बैग को खुद उठाने के लिए कहा। उनके कमरे में जाने पर एक होटल कर्मचारी उनके बेड पर लेटकर टीवी देख रहा था। तो दूसरा बाथरूम इस्तेमाल कर रहा था। यही नहीं, कमरे का दरवाजा लगातार बीप कर रहा था। तकिए में कपड़े के टुकड़े और थर्माकोल भरा हुआ था। कमरे में न तो टॉयलेट पेपर था और न ही तौलिया। इस्तेमाल हुआ साबुन उनके लिए रखा था।

ये होटल लंदन के बार्नेट इलाके के हैडली होटल के अंदर है। यहां रहने के लिए दो लोगों का पैकेज करीबन £179 (लगभग 20,000 रुपए) से शुरू है। पैकेज में रात का स्टे, कैरेन के रेस्टोरेंट में डिनर और अगले दिन का नाश्ता है। इस होटल में एक अनोखा डाइनिंग एक्सपीरियंस भी मिलता है, जहां दुनिया का सबसे छोटा शेफ खाना बनाता है।