जाह्नवी कपूर अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को फूड पॉइजनिंग हो गई है। आज सुबह उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जाह्नवी कपूर अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को फूड पॉइजनिंग हो गई है। आज सुबह उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह अभी भी ठीक नहीं है। वह 1-2 दिन तक अस्पताल में रहेंगी।

जाह्नवी बीते कई दिनों से काफी बिजी चल रही थीं। E-Times की रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी की तबीयत खराब होने की जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी। बोनी कपूर ने बताया कि जाह्नवी को 1-2 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है। हालांकि वह अब कैसा महसूस कर रही हैं, इस बारे उन्होंने कोई अपडेट नहीं दिया।

एक्ट्रेस को साउथ बॉम्बे के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करया गया है। उनसे जुड़े एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि वो चेन्नई में थीं। वहां से मुंबई आते समय एयरपोर्ट पर उन्होंने कुछ खाया था, उसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें भर्ती किया गया है