तकनीकी सहायक भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी सहायक 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 1 मई से सक्रिय होगा और 31 मई, 2024 तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि शुल्क का भुगतान 6 जून तक किया जा सकेगा। भर्ती के जरिए 3446 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।