केजरीवाल के लिए इंडिया करेगा बड़ी रैली

विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहा है।

केजरीवाल के लिए इंडिया करेगा बड़ी रैली

विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहा है। इंडिया गठबंधन सरकार पर केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहा है। अब गठबंधन 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली आयोजित करेगा। 

आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा पर अरविंद केजरीवाल को जेल में "मारने की साजिश" करने का आरोप लगा रही है। उसने उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 26 बार गिरा था।

'आप' ने गुरुवार को कहा, इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली करेगा, जिसमें केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। पर उसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया और वे अभी तिहाड़ जेल में ही बंद हैं।