काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर
राजस्थान सरकार ने बजट में खाटू श्याम को 100 करोड़ रुपए दिए हैं। इस राशि से वाराणसी में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटू श्याम कॉरिडोर बनेगा।

राजस्थान सरकार ने बजट में खाटू श्याम को 100 करोड़ रुपए दिए हैं। इस राशि से वाराणसी में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटू श्याम कॉरिडोर बनेगा। इसके अलावा राज्य के 600 मंदिरों में विभिन्न उत्सवों के लिए 13 करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी। इसके तहत सरिस्का के पांडुपोल और रणथंबोर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर के लिए ईवी बेस्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू किया जाएगा।
बजट में राजस्थान हेरिटेज कंवर्जेशन बोर्ड बनाने की भी घोषणा की गई। यह बोर्ड पुरातात्विक स्थानों और हेरिटेज स्थलों का विकास करेगा। जयपुर के परकोटे व स्मारकों के लिए जयपुर वॉल सिटी हेरिटेज डेवलपमेंट प्लान बनेगा। इसपर 100 करोड़ खर्च होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम तैयार किया जाएगा। जैसलमेर में ओपन रॉक म्यूजियम बनेगा। वेडिंग डेस्टिनेशन के प्रमुख स्थानों का विकास करने के लिए अलग से प्रोग्राम बनेगा। आमेर, नाहरगढ़, जयगढ़, बिजासन माता, जोगी महल, बूंदी, बांसवाड़ा, छत्र मोरी में रोप वे बनेगा।