पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने छोड़ी भाजपा

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खिलाड़ी लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया।

पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने छोड़ी भाजपा

 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दियाखिलाड़ी लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। उन्होंने पत्र में लिखा, मैं खुद भाजपा की विचारधारा से अपने आप को नहीं जोड़ पाया। कांग्रेस विचारधारा मेरे खून में है।

पूर्व विधायक बैरवा ने राजस्थान विधानसभा 2023 के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया था। इसके लिए बैरवा ने गहलोत को जिम्मेदार बताया था। 

बैरवा द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को लिखे पत्र में भी गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री (कांग्रेस) द्वारा चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की लालसा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को कांग्रेस से बाहर करने का प्रयास किया। पायलट साहब के गुट के लोगों के फोन टेप करवाए, जिसके बारे में लोकेश शर्मा (ओ.एस.डी. पूर्व मुख्यमंत्री) सविस्तार बता चुके है। मेरा भी फोन टेप करवाया गया, जो कि जांच का विषय है।

बेरवा ने पत्र में आगे लिखा, अन्तिम छः माह में गहलोत सरकार द्वारा लिए फैसलों की समीक्षा में चार बिन्दुओं पर समीक्षा कराने की मैं मौजूदा भाजपा सरकार से मांग करता हूं। (1) जिले बनाना (2) सामाजिक बोर्ड बनाना (3) फोन टेपिंग मामला तथा (4) अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जे का मामला।