मदन राठौड़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। शनिवार सुबह 11 बजे इनकी आधिकारिक घोषणा की गई।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। शनिवार सुबह 11 बजे इनकी आधिकारिक घोषणा की गई। उनके अलावा किसी अन्य ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। पार्टी ने चुनाव अधिकारी के तौर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रूपाणी के समक्ष 5 प्रस्तावकों ने मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन प्रस्तुत किया।
मदन राठौड़ ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें सीएम भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रस्तावक थे। पार्टी के चुनाव अधिकारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संवाददाताओं को बताया कि नामांकन पत्रों के कुल पांच सेट प्राप्त हुए हैं और सभी में मदन राठौड़ का नाम है। इसके बाद सिर्फ औपचारिक ऐलान का ही इंतजार किया जा रहा था।
भाजपा ने राजस्थान में सीपी जोशी के बाद मदन राठौड़ को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के चलते अब हाईकमान ने उन्हें अब स्थाई तौर पर प्रदेश की कमान सौंपी है।