मनोज कुमार की राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया।

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था। बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पहुंचे। फैंस की भीड़ भी अपने चहेते स्टार को अलविदा कहने के लिए पहुंची। इससे पहले कुछ तस्वीरों और वीडियो सामने आई, जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर ‘गोस्वामी टावर’ के बाहर एक पोस्टर दिखा, जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
आज सुबह करीब 9:30 बजे मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया गया। वहां प्रार्थना के बाद श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा निकली।
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने सुपरस्टार धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, सलमान व उनके पिता सलाम खान आदि बड़ी संख्या में फिल्म जगत के लोग पहुंचे।