मोदी को बताया शिवाजी का पुनर्जन्म, हंगामा

भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा कि पीएम मोदी पूर्व जन्म में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज थे। इस बयान पर संसद से लेकर सोशल मीडिया तक घमासान मचा हुआ है।

मोदी को बताया शिवाजी का पुनर्जन्म, हंगामा

ओडिशा के बारगढ़ से भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर विवाद हो गया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी पूर्व जन्म में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज थे। इस बयान पर संसद से लेकर सोशल मीडिया तक घमासान मचा हुआ है।

सांसद पुरोहित ने आज लोकसभा में बोलते हुए कहा कि उनकी एक संत से मुलाकात हुई थी। संत ने कथित तौर पर कहा कि पीएम मोदी अपने पूर्व जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र सहित पूरे भारत को विकास और प्रगति की तरफ ले जाने के लिए पुनर्जन्म लिया है

सदन में पीठासीन दिलीप सैकिया ने सांसद पुरोहित के बयान को जांच के बाद सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। सांसद का ह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

प्रदीप पुरोहित ने जैसे ही बयान दिया, सदन में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने पुरोहित का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया है। कांग्रेस सांसद ने लिखा, महाराष्ट्र में शिव प्रेमियों की अस्मिता को ठेस पहुंचाने के लिए भाजपा नेता ने यह साजिश रची है। उन्होंने भाजपा को शिवद्रोही बताते हुए तुरंत माफी मांगने के लिए कहा।