नीट पेपरलीकः देवघर से सॉल्वर गैंग के लोग पकड़े

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य सिंटू समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

नीट पेपरलीकः देवघर से सॉल्वर गैंग के लोग पकड़े

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य सिंटू समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। सिंटू को पेपर लीक गिरोह के सरगना संजीव मुखिया का साथी बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में चिंटू कुमार उर्फ सिंटू, प्रशांत कुमार, पंकु कुमार, परमजीत सिंह, बलदेव सिंह और काजू कुमार शामिल है। इन सभी को पटना पुलिस अपने साथ ले गई। पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के नालंदा के रहने वाले बताए गए हैं। सिंटू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। वहीं पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिंटू के सरगना संजीव मुखिया के बेहद करीबी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंटू के पास सबसे पहले नीट का पेपर पहुंचा था। सिटू ही पटना के अलग-अलग ठिकानों से अभ्यर्थियों को लेकर लर्न प्ले स्कूल पहुंच। सिटू ने वहां सारी व्यवस्था की थी। 5 मई की सुबह करीब नौ बजे सिंटू के मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर आए। सिंटू ने प्रश्न पत्र और उत्तर प्रिंट कर अभ्यर्थियों को रटने के लिए दिया था। इसके बाद सभी को कार से अपनी निगरानी में परीक्षा केंद्र तक छोड़ने की जिम्मेदारी सिंटू और उसके साथियों की ही थी।

नीट पेपर लीक के गिरफ्तार आरोपी सिकंदर यादवेंदु ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है. कि 30-32 लाख रुपए में उसने नीतीश कुमार और अमित आनंद से नीट पेपर खरीदे थे। सिकंदर ने रांची के अभिषेक कुमार, दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, गया के शिवनंदन कुमार को 40-40 लाख रुपए में पेपर बेचा था। इन चारों परीक्षार्थियों को नीट परीक्षा से एक रात पहले 4 मई को पटना के रामकृष्णा नगर में रातभर पेपर रटवाया गया था।