धौलपुर में 75 साल की वृद्धा से दुष्कर्म !

राजस्थान के धौलपुर जिले में वृद्ध महिला अपनी पुत्री के यहां जा रही थी, रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला ने थाने पर मामला दर्ज करवाया है।

धौलपुर में 75 साल की वृद्धा से दुष्कर्म !

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक युवक पर एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है 78 वर्षीय यह वृद्धा  अपनी पुत्री के यहां जा रही थी, रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला ने थाने पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एक वृद्ध महिला अपनी पुत्री के घर जा रही थीं। रास्ते में खड़ा एक व्यक्ति उसे जबरन पकड़कर ले गया। दुष्कर्म करके व्यक्ति वहां से फरार हो गया। वृद्ध महिला जब घर पहुंची तो उसने जानकारी परिजनों को दी। परिजन वृद्ध महिला को लेकर थाने पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि वृद्ध महिला ने थाने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। उसका मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई एंगल से जांच की जा रही है। जानकारी जुटाने के लिए अन्य लोगों की भी पूछताछ की जा रही है।