पेपर लीक मामले में पत्नी के बाद पटवारी पति भी बर्खास्त

पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना एवं पटवारी हर्षवर्धन को राज्यसेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इससे पहले हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को तत्कालीन भीलवाड़ा कलक्टर नमित मेहता ने बर्खास्त किया था।

पेपर लीक मामले में पत्नी के बाद पटवारी पति भी बर्खास्त

पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति को लेकर राजस्थान सरकार एक्शन में है। इसमें शामिल राज्यकर्मियों को सीधे बर्खास्त किया जा रहा है। इसी क्रम में पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना एवं पटवारी हर्षवर्धन को राज्यसेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दौसा कलेक्टर ने बर्खास्तगी का आदेश दिया। 

हर्षवर्धन पर जूनियर इंजीनियर (जेईएन) भर्ती परीक्षा 2020 में अनियमितता का आरोप था, जिसके बाद उसे एसाईटी नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को तत्कालीन भीलवाड़ा कलक्टर नमित मेहता ने बर्खास्त किया था। सरिता पर राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में खुद की जगह डमी कैंडिडेट से पेपर लिखवाकर परीक्षा पास करने का आरोप था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वीके सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा से जुड़े 45 कर्मचारियों सहित अब तक कुल 86 राज्यकर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है। 189 अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पटवारी भर्ती और अन्य परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आईं। हर्षवर्धन और सरिता जैसे कर्मचारी इस रैकेट के प्रमुख संचालकों में शामिल थे।