मैनेजर से झगड़ा, पीएम मोदी को धमकी

मुंबई पुलिस को शनिवार को एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने और झारखंड के धनबाद में बम विस्फोट की साजिश रचने की धमकी दी गई थी। अजमेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मैनेजर से झगड़ा, पीएम मोदी को धमकी

मुंबई पुलिस को शनिवार को एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने और झारखंड के धनबाद में बम विस्फोट की साजिश रचने की धमकी दी गई थी। जानकारी के अनुसार यह संदेश अजमेर के एक नंबर से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस की सूचना पर अजमेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के अनुसार आरोपी मिरजा मोहम्मद नदीम बेग एक कंपनी का कर्मचारी हैं, जिसने अपने मैनेजर से झगड़े के बाद यह धमकी भरा संदेश भेजा था। संदेश में आरोप लगाया गया था कि कंपनी का मैनेजर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या और धनबाद में बम विस्फोट की साजिश रच रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे अजमेर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि वह गुजरात के पालनपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। मैनेजर से झगड़े के बाद उसने यह धमकी भरा संदेश भेजा था।

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मुंबई पुलिस को इस धमकी संदेश के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद अजमेर पुलिस को आरोपी की लोकेशन प्राप्त हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लॉक टावर थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। वंदिता राणा ने बताया कि आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया जाएगा।

वहीं, एटीएस के एएसपी नरेन्द्रप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने महाराष्ट्र के गोवंडी थाने में एक व्हाट्सऐप संदेश भेजा था, जिसमें यह कहा गया था कि कंपनी का मालिक धनबाद में हथियारों की फैक्ट्री चला रहा है और ट्रेन में बम विस्फोट करने की योजना बना रहा है।