भाजपा नेता प्रभात झा का निधन
भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 67 साल की आयु में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था।

भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 67 साल की आयु में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रभात झा ने शुक्रवार को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था और उनका राजनीतिक सफर मध्यप्रदेश में ही शुरू हुआ था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे। संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले प्रभात झा ने राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा में अपना योगदान दिया था।