पं. प्रदीप मित्रा की कथा में भगदड़

उत्‍तर प्रदेश में मेरठ में शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आई भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। कई महिलाएं नीचे गिर गईं और दब गईं।

पं. प्रदीप मित्रा की कथा में भगदड़

उत्‍तर प्रदेश में मेरठ में शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आई भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। कई महिलाएं नीचे गिर गईं और दब गईं। ये कथा पंडित प्रदीप मिश्रा कर रहे थे, जो परतापुर के शताब्दी नगर में चल रही थी।

बताया जा रहा है कि कथा सुनने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे थे। कुछ लोगों में पंडाल में प्रवेश को लेकर कहासुनी हो गई। इसकी वजह से ही भगदड़ का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ महिलाओं को चोट आई है, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है।

मेरठ के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि प्रदीप मिश्र के यहाँ कथा चल रही थी। आज इसका छठा और कल आख़िरी दिन है। गेट पर एंट्री को लेकर धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। यह दोपहर एक बजे की घटना है। अब हालात सामान्य हैं।

बताया जा रहा है कि कथा स्थल पर भीड़ को नियंत्रत करने के लिए बाउंसर लगाए गए थे लोगों की संख्‍या काफी ज़्यादा थी इसी बीच लोगों में बहस हुई और अचानक कुछ महिलाएं गिर गईं थोड़ी देर के लिए अफ़रातफ़री मच गई।