सलमान से शादी को अड़ी लड़की, किया हंगामा

सलमान की एक फैन ने उनके फार्महाउस के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। वह एक्टर से शादी करने के लिए अड़ गई। वह सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बाहर घूम रही थी।

सलमान से शादी को अड़ी लड़की, किया हंगामा

सलमान खान तगड़ी सिक्योरिटी के बीच रह रहे हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। सलमान की एक फैन ने उनके फार्महाउस के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। वह एक्टर से शादी करने के लिए अड़ गई। वह सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बाहर घूम रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की रहने वाली एक 24 साल की लड़की खुद को सलमान खान की तगड़ी फैन बता रही थी। वह सलमान से मिलने की मांग करते हुए उनके फार्महाउस के बाहर पहुंची। हालांकि सलमान तब वहां नहीं थे, पर गांववालों ने तुरंत ही नजदीकी पुलिस को सूचित किया।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फैन गर्ल लगातार यही बोल रही थी कि वह सलमान से शादी करना चाहती है। कुछ ही समय में पनवेल तालुका पुलिस वहां पहुंची और लड़की को हिरासत में ले लिया। उसे फिर आगे की काउंसलिंग के लिए सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव (सील) नाम के एक एनजीओ में ले गई। यह भी पता चला है कि उस लड़की को साकायट्रिक ट्रीटमेंट के लिए कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मां को दिल्ली से बुलाया गया। उसके परिवार वाले चिंतित थे, क्योंकि वह लड़की सलमान से शादी करने के इरादे से दिल्ली से नवी मुंबई तक अकेले ही पहुंची गई। आठ दिनों के इलाज के बाद लड़की को उसके घर वापस ले जाया गया।

इस बीच, बिश्नोई मामले से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान पर नजर रखने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के 60 से 70 सदस्य मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए थे। उन्होंने सलमान पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई। हमले के बाद आरोपियों का इरादा कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने का था।