एक्टर शरद कपूर पर महिला से अश्लील हरकत का केस

अभिनेता शरद कपूर के खिलाफ 32 वर्षीय महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि एक्टर ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की और जबरन उसे गलत तरीके से छुआ।

एक्टर शरद कपूर पर महिला से अश्लील हरकत का केस

अभिनेता शरद कपूर के खिलाफ 32 वर्षीय महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि एक्टर ने उसे अपने घर बुलाया था इस दौरान उसने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की और जबरन उसे गलत तरीके से छुआ। मुंबई पुलिस ने बताया कि खार पुलिस ने एक्टर कपूर के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 और 79 के तहत मामला दर्ज किया है आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना कथित तौर पर 26 नवंबर, 2024 की है। जब पीड़िता को वीडियो रील पर काम पर चर्चा करने के बहाने कपूर के कार्यालय में बुलाया गया था। पीड़िता ने दावा किया कि कपूर ने अनुचित तरीके से कपड़े पहने थे और उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। घटना के बाद उसे शरद ने अश्लील संदेश भेजे, जिसमें एक वॉयस नोट भी शामिल था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन आरोपों पर अभिनेता की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।