लुटाए सोने के सिक्के, सूट-बूट वालों ने बटोरे

लुटाए सोने के सिक्के, सूट-बूट वालों ने बटोरे

शादी में सोने के सिक्के लुटाते एक शख्स का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। Muhammad Ahmad नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शादी के दौरान एक महिला और एक आदमी सोने के सिक्कों की बरसात कर रहे हैं। उनके बीच एक लड़की खड़ी है, जो दुल्हन है। दुल्हन को घेरे खड़े इन लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे दोनों के बीच सोना लुटाने का कॉम्पिटिशन चल रहा हो। एक व्यक्ति इन सोने के सिक्कों को बटोरता हुआ भी नजर आ रहा है।

वीडियो को करीब 1 मिलियन बार देखा जा चुका है और 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट कर लोग जहां एक ओर आश्चर्य जता रहे हैं, वहीं कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं।