विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर एफआईआर

टी20 विश्व कप 2024 में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक मुसीबत में फंस गए हैं। उनके बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर एफआईआर

टी20 विश्व कप 2024 में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक मुसीबत में फंस गए हैं। उनके बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोहली के वन8 कम्यून नाम के रेस्टोरेंट पर ये एफआईआर दर्ज हुई है, जो बेंगलुरु के एमजी रोड पर है। शहर पुलिस ने वन8 कम्यून रेस्टोरेंट के खिलाफ कथित तौर पर स्वीकृत घंटों से ज़्यादा समय तक खोल रखने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। रात 1 बजे तक रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति है, जबकि आरोप है कि रेस्टोरेंट 1.30 तक खुला था।

डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि हमने कल रात 1:30 बजे तक देर रात तक चलने के लिए करीब 3-4 पब पर मामले दर्ज किए हैं। हमें तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की शिकायतें मिली हैं। पब को रात 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है, उसके बाद नहीं।

विराट कोहली के रेस्तरां सीरीज वन8 कम्यून ने दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता सहित भारत के कई प्रमुख शहरों में अपना विस्तार किया है। रेस्टोरेंट की बेंगलुरु ब्रांच पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी। विदेशों में भी विराट के रेस्टोरेंट की ब्रांचेस खुल रही हैं।

पिछले साल One8 की मुंबई ब्रांच विवादों में रही थी, जब तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसे वेष्टी (धोती) पहनने के कारण पब में एंट्री नहीं दी गई थी। एक्स पोस्ट में उसने कहा था कि पब मैनेजमेंट के इस व्यवहार से वह बहुत दुखी हुआ था।