वायनाड में भूस्खलन: मृतकों की संख्या बढकर 63 हुई

वायनाड के चूरलमाला में मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इससे पहले 54 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।

वायनाड में भूस्खलन: मृतकों की संख्या बढकर 63 हुई

वायनाड के चूरलमाला में मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इससे पहले 54 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। भूस्खलन रात करीब 2 बजे हुआ और इलाका पूरी तरह से कट गया। खराब मौसम के कारण दो हेलीकॉप्टर कोझिकोड में इंतजार कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू करने के लिए ये हेलीकॉप्टर कुछ कर्मियों और मदद सामग्रियों के साथ पहुंच हैं, लेकिन उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में उतरने की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। इसकी वजह से कम से कम चार गांव मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा का संपर्क कटा गया है।

केरल के मुख्य सचिव वी. वेणु ने मीडिया को बताया, कि रात दो बजे के आसपास कम से कम दो से तीन बार भूस्खलन हुआ। इस समय, कुछ प्रभावित क्षेत्र कटे हुए हैं। मौसम भी एनडीआरएफ टीमों के लिए प्रभावित क्षेत्रों में जाने के लिए अनुकूल नहीं है। सभी लोग सतर्क हैं। हम समन्वय स्थापित कर बचाव कार्य करेंगे। अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कितने लोग फंसे हुए हैं।

वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी दुख जताया है। मोदी ने मृतक परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन से बहुत दुखी हूं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।