मोह-माया त्यागकर सन्यासिन बनी एक्ट्रेस

मोह-माया त्यागकर सन्यासिन बनी एक्ट्रेस

नुपुर अलंकार ने 27 सालों तक सिनेमा की दुनिया में काम किया। पति से अलग हुईं और भगवा धारण कर लिया। अब वह मोह-माया से दूरी बनाकर संन्यासिन बन गईं हैं।

वैसे तो पिछले दशकों में कई सेलेब्स को स्टारडम छोड़ अचानक से आध्यात्मिक यात्रा पर निकलते देखा गया है। कुछ भगवा पहन उसी रंग में रंग गए तो कुछ ने वापसी भी की। पर नूपुर ने करीब 157 टीवी शोज में काम किया। फिल्म में भी उन्होंने जलवा दिखाया और करीब 27 साल तक एक्टिंग करने के बाद इंडस्ट्री को छोड़ दिया। नूपुर 'शक्तिमान', 'घर की लक्ष्मी बेटियां' जैसे कई हिट टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'राजाजी', 'सावरिया', 'सोनाली केबल' आदि फिल्मों में भी काम किया हैं।

नुपुर अलंकार का जन्म 25 नवंबर 1972 को जयपुर में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर के एक निजी स्कूल से पूरी की। बाद में वह परिवार के साथ मुंबई आ गईं। स्कूल और कॉलेज में अच्छे ग्रेड पाने से लेकर एक्टिंग और डांस तक में नुपुर माहिर रहीं। ग्रेजुएशन करने के बाद नुपुर कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट और कुछ ब्रांड विज्ञापनों में दिखाई दी और यहीं से उनक एक्टिंग करियर को रफ्तार मिली। जल्द ही, उन्हें टीवी में काम करने का मौका मिला और कुछ फेमस शो में एक्टिंग करने के बाद नुपुर एक जानी मानी सेलिब्रिटी बन गईं।

नुपुर अलंकार ने सितंबर 2022 में एंटरटेनमेंट की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने के अपने फैसले की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने बताया कि फरवरी साल 2022 में उन्होंने संन्यास लिया। वह भाग्यशाली रहीं कि उन्हें शंभू शरण झा जैसे गुरु मिले, जिन्होंने उन्हें अध्यात्म को समझने में मदद की। उन्होंने कहा था कि वो अपने जीवन से काफी खुश हैं। 

साल 2002 में नूपुर ने अलंकार श्रीवास्तव से शादी की थी। अपने पति और सास की रजामंदी से ही उन्होंने संन्यास लेने का फैसला लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।