युवराज सिंह के घर चोरी

युवराज सिंह के घर चोरी

क्रिकेट ऑलराउंडर युवराज सिंह के घर चोर हो गई। पंचकूला में युवराज सिंह की मां शबनम सिंह के घर में सेंधमारी की गई है। यह घटना छह महीने पहले की है, लेकिन अब जाकर मामला दर्ज कराया गया है। शबनम सिंह ने एमडीसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर से सोने के गहने और 75,000 रुपये की चोरी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि चोरों ने गहने और कैश पर हाथ साफ किया था।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि घर में दो नौकर थे, जिन पर चोरी का शक है। नौकरों की पहचान ललिता देवी और शीलेन्द्र दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शबनम सिंह ने बताया कि वह कुछ समय के लिए गुड़गांव में रहने गई थीं। जब वह 5 अक्टूबर, 2023 को अपने घर लौटीं तो देखा कि मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे से गहने और पैसे गायब हैं। उन्होंने सभी नौकरों से पूछताछ की, लेकिन बाद में उक्त दोनों आरोपी नौकरी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।