सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अंजान पिछले एक महीने से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भारतीय वामपंथी राजनीति में उनका नाम काफ़ी चर्चित था। वह सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहे। किसानो और मजदूरों के लिये उनके किये गये कार्यो की वजह से राजनेताओं के बीच उनकी अलग पहचान रही है। 

अतुल अंजान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में की। वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। वह सबसे मुखर और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे अंजान उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान चार साल नौ महीने जेल में भी बिताए। उनके पिता डॉ एपी सिंह एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) की गतिविधियों में भाग लिया इसके लिए उन्होंने ब्रिटिश जेल में लंबी सजा काटी थी। किसानों और श्रमिकों के हितों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने लोगों से व्यापक प्रशंसा और सम्मान जीता।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई राजनेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने अंजान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।