एल्विश यादव को मिली जमानत

एल्विश यादव (Elvish Yadav) को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। वो बीते रविवार को जेल गए थे।

एल्विश यादव को मिली जमानत

एल्विश यादव (Elvish Yadav) को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। वो बीते रविवार को जेल गए थे। अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेश होने वाले थे, लेकिन उससे पहले वकीलों ने हड़ताल कर दी। लम्बी हड़ताल के बाद शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। 50-50 हजार के दो बेल बांड पर जमानत हुई है।

21 मार्च को पुलिस ने एल्विश के वकील की शिकायत पर उन पर लगा NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) हटा दिया था। पुलिस ने कहा था कि उसे गलती से NDPS एक्ट लग गया था, जिसमें अब सुधार कर लिया है। इस एक्ट के तहत जमानत मिलना मुश्किल होता है। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि एल्विश ने अपना भौकाल और दबदबा दिखाने के लिए सांपों के जहर की सप्लाई की थी।

बीते साल नवंबर में नोएडा के सेक्टर-51 में पुलिस छापेमारी में सांपों का जहर और 9 सांप बरामद हुए थे। इन सांपों का वेनॉम ग्लैंड्स गायब था, जिसमें जहर होता है। तब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने एल्विश को मास्टरमाइंड बताया था। मेनका गांधी के NGO 'PFA' की शिकायत पर जांच के दौरान सांप बरामद किए गए थे।