राजस्थान में 3552 पदों पर भर्ती

राजस्थान में विभिन्न विभागों में 3,552 पदों पर भर्ती होगी। लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3 हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इन पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2 हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल हैं।