पुस्तकालयाध्यक्ष के 300 पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 300 पदों पर पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती निकाली है। कैंडिडेट का चयन लिखित परीक्षा से होगा। वे आज 20 फरवरी 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 20 मार्च अप्लाई करने की आखिरी तारीख होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर या SSO पोर्टल से लॉगिन करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद अपने ओटीआर नम्बर के आधार पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।