अटल पर फिल्म, छोड़ा आइकॉन पद
Pankaj Icon: मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारतीय चुनाव आयोग का नेशनल आइकॉन का पद छोड़ दिया है। उन्होंने स्वेच्छा से इस पद से पीछे हटने के बारे में चुनाव आयोग को बताया। उनकी आने वाली फिल्म इस निर्णय की वजह बनी है। पकंज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म में किरदार निभाते नजर आएंगे।
पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का प्रमोश कर रहे हैं। अक्टूबर 2022 में चुनाव आयोग ने उन्हें अपना नेशनल आइकन नियुक्त किया था। हाल ही में उन्होंने अपनी राजनीतिक रुचि के बारे में बताया था, जिसे देखते हुए वो फिलहाल इस पद से खुद पीछे हट गए हैं। चुनाव आयोग ने अपने आधिकरिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, आगामी फिल्म में एक राजनीतिक नेता के रूप में भूमिका को स्वीकार करते हुए, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एमओयू की शर्तों के अनुसार स्वेच्छा से ईसीआई नेशनल आइकन के रूप में पद छोड़ दिया है। ईसीआई अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरूकता और एसवीईईपी में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।