अजय देवगन अब बनाएंगे ‘रेड 2’

अजय देवगन अब बनाएंगे  ‘रेड 2’

अजय देवगन की 2018 में आई फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में अजय ने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया और इलियाना डिक्रूज के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी तारीफ हुई थी। अब एक्टर ने रेड के सीक्वल की घोषणा कर दी है, जिसका नाम रेड 2 रहेगा। इसमें इलियाना को रिप्लेस कर दिया गया है। अब अभिनेत्री वाणी कपूर, अजय के साथ नजर आएंगी। अजय देवगन ने लिखा, "नया मामला, नई शुरुआत! रेड 2’ आज शुरू हो गई है।