रेलवे में अब हर साल भर्ती

रेलवे में अब हर साल भर्ती

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब रेलवे में हर साल भर्तियां होगी। नौकरी अधिसूचना साल में चार बार जारी की जाएंगी। ये भर्तियां भारतीय रेल के विभिन्न जोन और विभागों में की जाएंगी। 

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे की भर्ती के लिए एक वार्षिक कैलेंडर की जरूरत थीइस कैलेंडर से उन युवाओं को मदद मिलेगी, जो रेलवे व सरकारी नौकरियों की तलाश में रहते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साल भर होने वाली रेलवे भर्ती के लिए आरआरबी कैलेंडर 2024 भी जारी कर दिया है। कैलेंडर में सालभर होने वाली भर्ती की अधिसूचना, परीक्षा, प्रशिक्षण, नियुक्ति की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार रेलवे ने सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

पिछले साल भारतीय रेलवे ने 2,48,895 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की बात कही थी। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री ने राज्यसभा में दी थी। अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि रेलवे के सभी जोन में ग्रुप सी पोस्ट में 2,48,895 पद खाली हैं, जबकि ग्रुप ए और बी पदों में 2070 पद खाली हैं।