विस्तारा उड़ानें रद्द होना जारी, सरकार ने मांगा जवाब

पायलटों की कमी के कारण विस्तारा एयरलाइंस का परिचालन पूरे देश में 1 अप्रैल से गड़बड़ा गया है। अब तक विस्तारा की 50 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। आज और उड़ाने रद्द हुईं हैं।

विस्तारा उड़ानें रद्द होना जारी, सरकार ने मांगा जवाब

पायलटों की कमी के कारण विस्तारा एयरलाइंस का परिचालन पूरे देश में 1 अप्रैल से गड़बड़ा गया है। अब तक विस्तारा की 50 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। आज और उड़ाने रद्द हुईं हैं। अब तक नई दिल्ली की पांच फ्लाइट्स, बंगलूरू की तीन, कोलकाता की दो उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। विस्तारा एयरलाइंस की इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और देरी होने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी से जवाब मांगा है।

विस्तारा का विलय टाटा ग्रुप में होने जा रहा है। टाटा ग्रुप के पास एयर इंडिया और विस्तारा दोनों है। ऐसे में टाटा अब दोनों को मानव संसाधन और वेतनमान के लिहाज से एक करने जा रहा है।

ऐसे में टाटा क्रू की संख्या कम कर सकता है। विस्तारा ने बताया है कि क्रू की कमी की वजह से बीते दिनों में बड़ी संख्या में उड़ान रदद की गई हैं और कई उड़ानों में देरी हुई है। लिहाजा हमने तय किया है कि अपने नेटवर्क में कनेक्टिविटी के लिए हम अपनी फ्लाइट्स की संख्या कम करेंगे। नई व्यवस्था में विस्तारा के पायलट्स को 40 घंटे की उड़ान के बदले तय सैलरी मिलेगी। अतिरिक्त घंटे की उड़ान के लिए उन्हें अलग से भुगतान किया जाएगा। विस्तारा के पायलट्स को अभी 70 घंटे की उड़ान के तहत सैलरी दी जाती है। इससे पायलट नाराज हैं।