कपिल शर्मा की सुरक्षा बढाई

मुंबई पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने कहा कि कपिल शर्मा को कोई परेशानी न हो, पुलिस ऐसी हर चीज कर रही है। 

कपिल शर्मा की सुरक्षा बढाई

मुंबई पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।  कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की दो घटनाएं हो चुकी हैं और अभिनेता सलमान खान के साथ संबंधों को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से मिली धमकियों के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि इस बारे में पुलिस द्वारा आधिकृत तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। कैफे पर गोलीबारी की दूसरी घटना की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्‍य ने ली थी। 

मुंबई पुलिस सूत्रों का कहना है कि कितनी सुरक्षा बढ़ाई गई है, इस बारे में वे जानकारी का खुलासा नहीं कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि कपिल शर्मा को कोई परेशानी न हो, पुलिस ऐसी हर चीज कर रही है। 

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर दूसरी बार गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई थी, जिसमें उसने कहा था कि अभिनेता सलमान खान को कपिल शर्मा के रेस्‍टोरेंट के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था। इस कारण से निशाना बनाया गया। 

गोलीबारी के वायरल वीडियो में गोलियों की आवाज के बीच एक आवाज सुनाई दी, जिसमें कहा गया, "हमने टारगेट को फोन किया था, लेकिन उसने नहीं सुना, इसलिए हमें यह कदम उठाना पड़ा। अगर वह अब भी नहीं सुनता, तो अगला कदम मुंबई में जल्द उठाया जाएगा।"

कपिल शर्मा के कैफे पर गुरुवार को एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार गोलीबारी की गई, जिसमें कम से कम 25 गोलियां चलीं और खिड़कियां के शीशे टूट गए हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोलीबारी की जिम्मेदारी ली ढिल्‍लों पंजाब पुलिस और एनआईए का वांटेड है