राजीव-चारू ने बीकानेर में मनाई गणेश चतुर्थी, कन्फ्यूजन
सुष्मिता सेन के भाई राजीव और उनकी एक्स वाइफ व टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने फिर से अपने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। उन्हें साथ में गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया।

सुष्मिता सेन के भाई राजीव और उनकी एक्स वाइफ व टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने फिर से अपने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। दोनों ने साल 2023 में तलाक ले लिया था। पर आज बुधवार को उन्हें साथ में गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया। राजीव ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनपर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं।
राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक में वो चारू असोपा के साथ पोज दे रहे हैं। वे मुस्कुराते हुए सेल्फी खींच रहे हैं। कुछ फोटोज में राजीव अपनी बेटी जियाना के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। चारू को राजीव की मां और अपनी सास के साथ भी देखा गया।
यूजर्स ने एक बात और भी नोट की है कि राजीव ने लोकेशन में 'बीकानेर' लिखा है। इससे स्पष्ट होता है कि वो एक्स वाइफ चारू और बेटी जियाना संग गणेश चतुर्थी मनाने अपनी मां के साथ राजस्थान आए हैं। एक यूजर ने पूछा, क्या चारू और राजीव के रिश्ते फिर से ठीक हो गए हैं? दूसरे ने लिखा, वेट! क्या! मैं बहुत कंफ्यूज हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सब ठीक हो गया?'
चारू और राजीव की शादी साल 2019 में हुई थी। साल 2021 में इन्हें बेटी हुई, जिसका नाम जियाना रखा। जून 2022 में चारू ने राजीव को आपसी सहमति से अलग होने का नोटिस भेजा। राजीव ने इस नोटिस का जवाब एक और नोटिस के साथ दिया। इस नोटिस में उनपर पहली शादी को छिपाने का आरोप लगाया। मगर सितंबर 2022 में दोनों ने बेटी के लिए फिर से साथ रहने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों फिर से अलग हो गए और तलाक की ओर बढ़ गए। दोनों ने 2023 को तलाक को फाइनल किया। बेटी जियाना अपनी मां चारू के साथ बीकानेर में रहती हैं।