सरस घी 20 रु. मंहगा हुआ

राजस्थान में त्योहारों के बीच सरस घी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीएफडी) प्रबंधन ने सामान्य सरस घी और गाय के घी दोनों के दाम बढ़ाए हैं।

सरस घी 20 रु. मंहगा हुआ

राजस्थान में त्योहारों के बीच सरस घी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीएफडी) प्रबंधन ने सामान्य सरस घी और गाय के घी दोनों के दाम बढ़ाए हैं।

अब सामान्य सरस घी का एक लीटर पैक 568 रुपए के बजाय 588 रुपए में मिलेगा। वहीं, गाय का घी 588 रुपए की बजाय 608 रुपए में बिकेगा। इस बढ़ोतरी का असर केवल छोटे पैक पर ही नहीं, बल्कि बड़े पैक पर भी हुआ है। 15 किलोग्राम के टिन पैक के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सामान्य घी का 15 किलोग्राम टिन अब 623 रुपए प्रति लीटर के बजाय 643 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इसी तरह, गाय का 15 किलोग्राम टिन 643 रुपए के बजाय 663 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

आरसीएफडी ने बताया कि यह बढ़ी हुई कीमतें आज से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं। फेडरेशन के अनुसार सरस घी के दामों का नियंत्रण और मूल्य निर्धारण आरसीएफडी ही करता है। वहीं, दूध की कीमतों का निर्धारण जिला डेयरी संघ अपने-अपने स्तर पर करते हैं।