नौ घंटे कथक नृत्य, बना गिनीज रिकॉर्ड

उदयपुर में कत्थक आश्रम की ओर से 13 कत्थक नृत्यांगनाओं द्वारा आज रॉकवुड स्कूल में लगातार 9 घंटे कत्थक कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का सफल प्रयास किया।

नौ घंटे कथक नृत्य, बना गिनीज रिकॉर्ड

उदयपुर में कत्थक आश्रम की ओर से 13 कत्थक नृत्यांगनाओं द्वारा आज रॉकवुड स्कूल में लगातार 9 घंटे कत्थक कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का सफल प्रयास किया। 9 घंटो में ये नृत्यांगनाएं निर्धारित 5000 स्क्वायर फिट के घेरे में नृत्य करते हुए करीब 15 किलोमीटर का दायरा पूरा किया।

कत्थक आश्रम की निदेशक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि यह नृत्यांगनाएं इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए रोजाना 3 से 4 घंटे प्रेक्टिस कर रही थी। रोकवुड स्कूल के निदेशक दीपक शर्मा ने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे रिकॉर्ड टाइम शुरू हुआ। इस मौके पर पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृति कुमारी मेवाड़, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। शर्मा ने बताया कि नृत्य के लिए रोकवुड स्कूल में 5 हजार स्क्वायर फिट का ट्रैक तैयार किया गया है, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के अनुरूप था।