भाजपा में लौटे मानवेन्द्र सिंह

राजस्थान में शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह जसोल की भाजपा में घर वापसी हो गई।

भाजपा में लौटे मानवेन्द्र सिंह

राजस्थान में शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह जसोल की भाजपा में घर वापसी हो गई। माना जा रहा है कि जसोल की घर वापसी से पश्चिमी राजस्थान में भाजपा मजबूत होगी। अब देखना है कि निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की चुनौती वाली बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर जसोल भाजपा को कितना फायदा पहुंचाते हैं। 

भाजपा के क़द्दावर नेता रहे स्व. जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह की 6 साल बाद भाजपा में वापसी हुई है। 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

शुक्रवार को बाड़मेर में पीएम मोदी की सभा से पहले बड़ी तादाद में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा में शामिल हुए साफा पहनाकर पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया मानवेंद्र सिंह के साथ भाजपा में शामिल वाले नेताओं में महंत निर्मलदास, तरूणराय कागा, बलराम प्रजापत, रामसिंह बोथिया तथा अन्य स्थानीय कार्यकर्ता हैं ये सभी नेता पश्चिमी राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं

भाजपा में वापस आने पर मानवेंद्र सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, यह मेरी घर वापसी नहीं है मैं अपने मूल निवास पर लौट आया हूं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह को भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने दुपट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया