नायब सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा को नया मुख्यमंत्री मिल गया। भाजप के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को हरियाणा के राजभवन में सीएम पद की शपथ ली।

नायब सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा को नया मुख्यमंत्री मिल गया भाजप के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को हरियाणा के राजभवन में सीएम पद की शपथ ली नायब सिंह ओबीसी वर्ग से आते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं इससे पहले आज ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित थे नायब सैनी ने शपथ ग्रहण करने से पहले मनोहर लाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया समारोह में अनिल विज का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के दौरान अनिल विज अंबाला में मौजूद थे जानकार बताते हैं कि आज जब विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नाम का ऐलान हुआ तो अनिल विज नाराज होकर बैठक से चले गए

समारोह में जेजेपी के चार विधायक जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली और रामनिवास सूरज खेड़ा शामिल हुए। नायब सैनी के साथ कंवरपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा फरीदाबाद के हैं और खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री थे। वहीं, कंवरपाल मनोहर पार्ट-2 सरकार में शिक्षा मंत्री थे।