रोहित-हार्दिक में दिखी दूरी, साथ नाचे-गाए भी नहीं

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या एक सोफे पर बैठे होते हैं। वे सोफे के दो किनारों पर बैठे हैं। उनके बीच दूरी साफ दिख रही है।

रोहित-हार्दिक में दिखी दूरी, साथ नाचे-गाए भी नहीं

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने एक नया गाना रिलीज किया है। गाने के वीडियो में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी दिख रहे हैं। इस गाने का नाम फ्रेंचाइजी ने 'हर धड़कन, हर दिल ये बोले मुंबई मेरी जान' रखा है।। इस वीडियो के अंत में एमआई के सभी खिलाड़ी एक साथ दिखते हैं, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या एक सोफे पर बैठे होते हैं। वे सोफे के दो किनारों पर बैठे हैं। उनके बीच दूरी साफ दिख रही है। फैंस भी इस दूरी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब ये भी है कि हार्दिक और रोहित पूरे वीडियो में कहीं भी एक साथ नाचते-गाते नहीं दिखे।

ईात हो कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। उनके एमआई में आने के बाद खलबली मच गई। मुंबई को 5 बार आईपीएल जितवाने वाले रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया। ऐसी खबरें आईं थी कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई में वापसी करने के लिए कप्तानी की शर्त रखी थी। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपना ओपनिंग मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में खेलेगी।

टीम--हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नाबी, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएट्जे, कुमार कार्तिकये, अकाश मधवाल, दिलशान मदुशंका, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, लुक वुड, नमन धीर, शिवालिक शर्मा।