मुंबई 42वीं बार रणजी चैम्पियन

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 538 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में 368 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

मुंबई 42वीं बार रणजी चैम्पियन

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में आज मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 538 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम दूसरी पारी में 368 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

मुंबई की ओर से दूसरी पारी में तनुश कोटियन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। तुषार देशपांडे और मुशीर खान को 2-2 विकेट मिले। शम्स मुलानी और धवल कुलकर्णी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। मुंबई के युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने फाइनल में 136 रनों की पारी खेली तो श्रेयस अय्यर 95 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे 73 रन बनाकर मुंबई को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई ने दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे।

मुंबई के पहली पारी के 224 रन के जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में 105 रन ही बना सकी थी। विदर्भ की ओर से दूसरी पारी में कप्तान अक्षय वाडकर ने 102 रनों का पारी खेली। वहीं, हर्श दुबे ने 65 रन बनाए। लेकिन इसके अलावा कोई भी दूसरा विदर्भ बैटर क्रीज पर जमकर नहीं खेल सका।

8 साल बाद मुंबई ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में कामयाबी पाई है। इससे पहले आखिरी बार मुंबई ने 2015-16 में सौराष्ट्र को हराकर रणजी का खिताब जीता था। धवल कुलकर्णी का यह आखिरी फर्स्ट क्लास मैच था। धवल ने विदर्भ का आखिरी विकेट लेकर अपने फर्स्ट क्लास करियर का अंत किया। उन्होंने उमेश यादव को बोल्ड कर मुंबई को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिला दिया।