अविवाहित महिलाएं भी बन सकेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

अविवाहित महिलाएं भी बन सकेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा राज्य में महिलाओं को उपहार देते हुए अविवाहित महिलाओं के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बनने का रास्ता खोल दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी महिलाएं पात्र होंगीं। इसके लिए चयन शर्तों में संशोधन किया गया है।

महिला एवं बाल विकास शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों की चयन शर्तों में संशोधन की स्वीकृति देकर अविवाहित महिलाओं को इस क्षेत्र में अवसर देने की पहल की गई है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 2 वर्ष की कार्य निरंतरता का अनुभव रखने वाली साथिनों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन करने पर अनुभव  वरीयता दिए जाने को भी स्वीकृति दी है। इसके लिए उन्हें बोनस में चार अंक दिए जाएंगे, जिससे उनका चयन आसान हो जाएगा।