अस्पताल से सीधे पत्नी को श्रद्धांजलि देने गए मानवेन्द्र

अस्पताल से सीधे पत्नी को श्रद्धांजलि देने गए मानवेन्द्र

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। 30 जनवरी को अलवर के समीप हुए हादसे के बाद से वे दिल्ली में अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे सीधे जोधपुर अपने फार्म हाउस पहुंचे और पत्नी के अंतिम संस्कार स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इससे पहले मानवेन्द्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पत्नी चित्रा सिंह को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा माय स्वीट वेलेंटाइन...। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए  तस्वीरें साझा की। जिसने भी  मार्मिक तस्वीरें देखीं, वह अपने आप को संवेदनाएं व्यक्त करने से नहीं रोक पाया। इसके बाद मानवेन्द्र घर पहुंचकर परिजनों से मिले। उनके साथ बेटी हर्षिनी कंवर और भाई भूपेन्द्र सिंह भी थे।