मृत किसान को 1 करोड़ मुआवजे का एलान

मृत किसान को 1 करोड़ मुआवजे का एलान

न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर जारी किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मौत के शिकार हुए किसान शुभकरण सिंह को पंजाब सरकार ने 1 करोड़ का मुआवजा देने की ऐलान किया है। साथ ही मृतक की छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एक्स' पर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभकरण सिंह के दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। इस युवक की मौत के बाद आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली जाने का प्लान दो दिनों के लिए टाल दिया है।

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा की शुभकरण अपनी खेती की उपज का सही दाम मांगने आंदोलन में शामिल हुए थे। पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। केन्द्र हमें राष्ट्रपति शासन की धमकी देने की कोशिश कर रहा है। मैं और शुभकरण को मरने नहीं दूंगा।