राष्ट्रपति मुर्मू ने की मेहंदीपुर बालाजी में पूजा

राष्ट्रपति मुर्मू ने की मेहंदीपुर बालाजी में पूजा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचीं। उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। द्रोपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने मेहंदीपुर बालाजी मदिर में पूजा की है।

बालाजी मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने राष्ट्रपति की अगवानी कर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की। इससे पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर सहित चार हेलीकॉप्टर कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीपेड पर उतरे। एक हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे। हेलीपेड पर बड़ी संख्या में सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे और दौसा व गंगापुर सिटी का जिला प्रशासन मौजूद रहा। इससे पहले वन मंत्री संजय शर्मा ने हेलीपैड पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी।